लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए नौ तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जांच के दौरान दो वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद सभी प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं। अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं एसडीएम की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी टोपनो, आशा देवी और सूर्यदेव भगत शामिल हैं। शहर के 15 वार्डों के लिए पहले कुल 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें से दो का नामांकन रद्द कर दिया गया। वार्ड संख्या एक से अयोध्या प्रसाद का नामांकन प्रपत्र-24 जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.