स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराया, खाते से उड़ा लिए दो लाख
हल्द्वानी, जून 2 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में स्क्रीन शेयरिंग ऐप से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद युवक से खाते संबंधी जानकारी ली और कुछ ही देर में दो लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक को ऑनलाइन भुगतान करने में समस्या आ रही थी। युवक ने 25 मई 2026 को गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजा और उस पर कॉल कर दी। कुछ ही देर बाद ठगों ने युवक को वापस कॉल किया और समस्या ठीक करने के नाम पर एक डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने को कहा। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर यूपीआई से 99 हजार रुपये निकाले झांसे में आकर युवक ने ठग के कहने पर अपनी निजी जानकारी और खाते का विवरण साझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.