स्क्रीन पर सजी प्रयोगशाला, बच्चों ने सीखे गणित के प्रयोग
अल्मोड़ा, सितम्बर 16 -- रानीखेत। पहाड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की दिशा में पीजी कालेज में वर्चुअल लैब विस्तार ले रही है। भौतिकी एवं गणित विभाग ने बीएससी एवं एमएससी के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब कार्यशाला आयोजित की। डिजिटल माध्यम से विभिन्न प्रयोगों एवं गतिविधियों को समझाया गया। रसायन विज्ञान विभाग में वर्चुअल लैब की समन्वयक डॉ. निधि शर्मा के समन्वय में आयोजित गतिविधियों के बाद अब भौतिकी एवं गणित विभाग ने इस क्रम को आगे बढ़ाया है। डॉ. स्तुति जोशी ने विद्यार्थियों को लैब की कार्यप्रणाली बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.