कानपुर, जून 17 -- कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) कानपुर की ओर से योग पखवाड़ा के तहत बुधवार को कल्याणपुर स्थित राजकीय बालगृह में एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालगृह में निवासरत किशोरों को योग, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार स्वर्णप्राशन संस्कार से हुआ। अध्यक्षता करते हुए डॉ. नीरजा दुबे ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित एवं सकारात्मक बनाने की एक वैज्ञानिक जीवन-पद्धति है। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और किशोर तनाव से जूझ रहे हैं। इसके पीछे बड़ा कारण अत्यधिक ...