मेरठ, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत एलएलआरएम मेडिकल के नेत्र विभाग द्वारा स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की नेत्र की स्क्रीनिंग की जा रही है। पिछले एक महीने में जिले के स्कूलों में आठ नेत्र कैंप आयोजित किए गए। इनमें छह वर्ष से 15 वर्ष के 1050 बच्चों की जांच की गई। इस जांच में 400 बच्चों की आंखें कमजोर मिली हैं। इस जांच रिपोर्ट को देखकर विशेषज्ञ चिकित्सक भी चौंक गए हैं। नजर कमजोर होने की वजह कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप समेत अन्य डिजिटल गजेट्स की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना मुख्य वजह है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर बच्चे ज्यादा देर तक स्क्रीन का उपयोग करने से नहीं बचे तो वह बहुत सारे रोगों से ग्रस्त हो जाएंगे।नेत्ररोग यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार स...