लखनऊ, अप्रैल 7 -- मोबाइल व कम्प्यूटर का अत्यधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह है। रील्स की लत तो उससे भी ज्यादा घातक है। यह दिल और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। अच्छी सेहत के लिए स्क्रीन का समय घटनाएं। खेलकूद और कसरत का समय बढ़ाएं। यह सलाह केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने दी। वह मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि स्क्रीन के साथ आरामतलबी, व्यायाम, योग की कमी और फास्ट फूड का सेवन भी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। पांरपरिक भारतीय थाली स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर होती है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा, खरबूज, तरबूज का सेवन अधिक करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व जूस के स्थान पर मौसमी फल व देशी पेय जैसे कि मठ्ठा, लस्सी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.