आगरा, मार्च 26 -- पांच अप्रैल को होने वाले 'चेतक स्क्रीन अवार्ड्स' के लिए सभी 31 श्रेणियों में नामांकनों की घोषणा हो गई है। समारोह 2025 की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के सम्मान में आयोजित किया जाएगा। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' 24 नॉमिनेशंस के साथ सबसे आगे रही, मोहित सूरी की 'सैयारा' ने 17 और नीरज घेवान की 'होमबाउंड' ने 15 श्रेणियों में अपनी जगह बनाई। द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के तहत यूट्यूब के साथ खास साझेदारी के जरिए इसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...