स्क्रीनिंग से पहले शिक्षकों को संवेदनशील बनाएगा विभाग
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- शाहजहांपुर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और उनकी शैक्षिक जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को संवेदनशील बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की स्क्रीनिंग से पहले शिक्षकों को प्रशस्त 2.0 एप-पोर्टल पर उपलब्ध सेंसिटाइजेशन वीडियो देखने के निर्देश दिए गए हैं। समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभाग चाहता है कि शिक्षक विद्यालय स्तर पर बच्चों की जरूरतों को समझें और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ उनकी पहचान करें। इसके लिए प्रशस्त 2.0 पर करीब 40 मिनट अवधि के 10 सेंसिटाइजेशन वीडियो उपलब्ध कराए गए हैं। पत्र मिलने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.