गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला प्रतिनिधि। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को सामान्य अनुकंपा व जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। जिसमें सामान्य अनुकंपा के अधिकांश आवेदनों को स्वीकृति दे दी गई।बैठक में उग्रवादी हिंसा से जुड़े एक मामले में पीड़ित आश्रित को नौकरी देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। वहीं अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम निर्णय लेने की बात कही गई।बैठक के दौरान कर्मियों के सेवा संपुष्टि और एमएसीपीएस से जुड़े मामलों पर भी नियमानुसार स्वीकृति दी गई और संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे कई विभागों के कर्मियों की प्रोन्नति,स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों पर भी गंभीरता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.