नई दिल्ली, जुलाई 21 -- स्कोडा इंडिया ने अपनी पॉपुलर और स्पॉर्टी सेडान स्लाविया मोंटे कार्लो को दो नए एक्सक्लूसिव डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया है। कंपनी ने इस कार को 'शिमला ग्रीन' (Shimla Green) और 'स्टील ग्रे' (Steel Grey) कलर में पेश किया है। बता दें कि ग्राहकों के लिए इन नए एडिशन्स की केवल 200 सीमित यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। ये दोनों नए कलर्स इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस 1.0 TSI AT और 1.5 TSI DSG के साथ ही उपलब्ध होंगे। नए पेंट स्कीम के अलावा कार के फीचर्स या मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।मोंटे कार्लो का खास अंदाज स्लाविया मोंटे कार्लो को हमेशा से स्लाविया लाइनअप का सबसे स्पॉर्टी मॉडल माना गया है। नए डुअल-टोन शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे कलर्स के जुड़ने से इसका लुक और भी ज्यादा आकर्षक हो गया है। इसमें पहले की तरह ही ब्ल...