नई दिल्ली, मई 26 -- स्कोडा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। Octavia RS का सेकेंड बैच इस साल के फेस्टिव सीजन में भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। मार्च में हुए 'स्कोडा एक्सपीरियंस 2026' के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस कार को साल 2026 की आखिरी तिमाही (Q4) यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। भारत में दिवाली के आसपास गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री होती है, इसलिए माना जा रहा है कि इसे इसी दौरान बाजार में लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में स्कोडा ने इस लेटेस्ट जनरेशन सेडान को भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी इसे पूरी तरह से CBU - Completely Built Unit कार के तौर पर लेकर आई थी। इसके सिर्फ 100 यूनिट्स ही सेल के लिए उपलब्ध थे। 50 लाख रुपये (49.99 लाख रुपये एक्स-शोरू...