नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- स्कोडा ऑटो इंडिया ने आज यानी 1 अक्टूबर से अपने भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल सभी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी का ये प्राइस हाइक कार की एक्स-शोरूम कीमत में अधिकतम 20,000 रुपए या 1.2% तक किया गया है। कंपनी ने इस प्राइस हाइक पर कहा कि इनपुट और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में स्लाविया, कुशाक, काइलक, कोडियाक जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात ये है कि यह बढ़ोतरी स्लाविया फेसलिफ्ट के लॉन्च होने के ठी 5 दिन पहले की गई है। बता दें कि स्वालिय फेसलिफ्ट 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी। यह भी पढ़ें- 190Km की रेंज वाला ये ई-स्कूटर हमेशा के लिए बंद, इस नए मॉडल ने किया रिप्लेस कंपनी ने अभी तक अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के लिए बढ़ोतरी की सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह बढ़ोतरी स्कोडा...