नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- SUVs का क्रेज काफी ज्यादा है, लेकिन अगर किसी को सेडान का कंफर्ट पसंद है, तो वह सेडान ही लेगा। अगर आप भी ऐसी ही सोच रखते हैं और अपनी सेडान को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपके लिए आने वाला टाइम काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इंडियन मार्केट में मौजूदा पॉप्युलर सेडान्स के अपडेट आने वाले हैं। इनमें स्कोडा और फॉक्सवैगन के साथ होंडा की सेडान शामिल हैं। इन तीनों सेडान्स की भारत में एंट्री 2026-27 में होने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।2026 Volkswagen Virtus Facelift 2026 वर्टस फेसलिफ्ट को इस महीने की शुरुआत में हेवी कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया था। 2022 में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बाद यह इस सेडान का पहला बड़ा अपडेट होगा। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार 2026 फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में बड़े डिजा...