स्कॉलर्स होम एलुमनाई मीट में जुटे देश विदेश के पूर्व छात्र, 47 वर्षों की यादें हुईं ताजा
देहरादून, मई 24 -- देहरादून। स्कॉलर्स होम एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से 6वां स्कॉलर्स होम एलुमनाई मीट व गाला डिनर आयोजित किया गया। इस आयोजन में वर्ष 1979 से लेकर 2019 बैच तक के करीब 350 पूर्व छात्रों ने सहभागिता की। 2026 बैच के विद्यार्थियों की उपस्थिति ने संस्थान की गौरवशाली विरासत और उज्ज्वल भविष्य के बीच एक प्रेरणादायक सेतु का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान कई वर्षों के बाद एक दूसरे से मिले पूर्व छात्रों ने पुरानी यादों को ताजा किया और विद्यालय से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्रित हुए और स्कॉलर्स होम परिवार के विकास, विद्यार्थियों के भविष्य व सामाजिक योगदान को लेकर अपने विचार साझा किए। एसोसिएशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा व उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.