देवरिया, मई 10 -- ​देवरिया, निज संवाददाता। राघव नगर स्थित स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे पर शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद माताएं भाव-विभोर हो उठीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल व उपप्रधानाचार्य मंदाकिनी दास गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।​ छात्रा इत्तिशा और आराध्या ने मातृ शक्ति के महत्व पर भाषण दिया। आयुष्मान, काव्यांश, साक्षी, गौरी, कृष्णा, काशवी और समर्थ सिंह ने भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- मां को शब्दों में बां...