कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। विवि कैम्पस के 13 शिक्षकों को अकादमिक एवं शोध प्रभाव का आकलन करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली स्कॉलरली इंडेक्स के टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग में स्थान मिला। जो विवि में हो रहे शोध और नवाचार को प्रदर्शित करता है। इस सूची में विवि कैम्पस के डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. अजय कुमार पांडेय, डॉ. नमिता तिवारी, डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. अमन राठौर, डॉ. भूमिका यादव, डॉ. ओमपाल और डॉ. संजीव कुमार सिंह का नाम शामिल हैं। विभिन्न विषयों एवं शोध क्षेत्रों से जुड़े इन शिक्षकों की वैश्विक स्तर की इस शोधकर्ता रैंकिंग में उपस्थिति विवि में हो रहे गु...