सीतामढ़ी, जून 24 -- सीतामढ़ी। नगर क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 945 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से पहले तस्कर और वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, भासर पिकेट पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन पुलिस को देखकर तेजी से आगे बढ़ने लगा। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने गाड़ी सड़क किनारे छोड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने जब लावारिस हालत में खड़ी स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब लदी मिली।वाहन से बोरियों और कार्टनों में रखी कुल 945 लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। नगर थान...