आरा, फरवरी 3 -- -वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने काटा चालान -भोजपुरी गाना जवार जानेला, थानेदार जानेला... पर बनाया गया था रील्स आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता रंगदारी वाले भोजपुरी गानों की धून पर स्कॉर्पियो से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते रील्स बनाना गाड़ी मालिक को महंगा पड़ा। स्टंटबाजी और रील्स का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो मालिक को साढ़े 16 हजार का चालान थमा दिया गया। स्कॉर्पियो मालिक सह चालक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी बभनियांव गांव निवासी अमरजीत कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी करते रील्स बनाने का वीडियो वायरल हो रहा था। उस पर संज्ञा...