गोपालगंज, अप्रैल 11 -- कटेया। स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी से 757 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई । वहीं चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि में कटेया पुलिस अवर निरीक्षक अरुण प्रकाश सिधरियां पुल के पास वाहन जांच कर रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक कुछ दूरी से ही पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...