देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के सुभाष चौक के पास खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी से एक व्यक्ति की मोबाइल चोरी कर ली गई है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित प्रभात कुमार उर्फ पिंटु, पिता चन्द्रशेखर प्रसाद, निवासी शांतिपुरम, रामयालु थाना काजीमोहमदपुर, जिला मुजफ्फरपुर ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 16 अप्रैल 2026 को देवघर सुभाष चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास फैशन वर्ल्ड के समीप कार्य करने के बाद स्कॉर्पियो में सो गया था। देर रात लगभग 3:30 बजे अज्ञात चोर ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर ली। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकती है, जिससे चोर की पहचान हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.