गिरडीह, अप्रैल 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा में शुक्रवार दोपहर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक मे आग लग गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक स्कॉर्पियो को लेकर फरार हो गया। इस सड़क हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में मृगाटांड़ के सुनिल यादव के पुत्र टिंकु यादव और रंजीत यादव के पुत्र मनु यादव शामिल है। यह भी पढ़ें- कतरीसराय में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक जख्मी बताया जाता है कि टिंकु यादव और मनु यादव दोनों महेशमुंडा चौक से मृगाटांड़ गांव बाइक से वापस जा रहे थे। महेशमुंडा चौक से पांच सौ मीटर की...