स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
छपरा, जून 1 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव के समीप मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान हरिहरपुर खैरा निवासी सुदीप कुमार और मढ़ौरा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान पटेढ़ी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.