स्कॉर्पियो से आए हमलावरों का तांडव; बलरामपुर में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, छावनी में तब्दील गांव
संवाददाता, मई 14 -- बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसरामपुर में गुरुवार सुबह दबंगों का खूनी तांडव देखने को मिला। स्कार्पियो सवार करीब दो दर्जन नकाबपोश हमलावरों ने गांव में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 57 वर्षीय पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज बहादुर यादव उर्फ बब्बन यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परसरामपुर गांव में बीते मंगलवार को जयकरन उर्फ पेटबली के घर शादी समारोह के दौरान बारात रवाना होते समय कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय गांव के बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि उसी रंजिश में गुरुवार सुबह बाहरी बदमाशों को बुलाकर फिर से हंगामा खड़ा कर दिया गया। सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.