गंगापार, दिसम्बर 1 -- करछना क्षेत्र के धरवारा गांव में रविवार की रात उस समय गम और आक्रोश में बदल गया, जब स्कॉर्पियो सवार युवकों की मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय विवेक सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सेना में तैनात विवेक सिंह पुत्र उमाकांत सिंह, 29 नवंबर की रात गांव लौट रहे थे तभी स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उन्हें जमकर पीटा था। परिवार के अनुसार विवेक अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर गांव आए थे। रात करीब नौ बजे कोहड़ार से वापस लौटते समय धरवारा मोड़ पर स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विवेक पर बुरी तरह टूट पड़े और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.