स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने महिला से सोने का लॉकेट छीना
छपरा, मई 22 -- अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव में गुरुवार की रात में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। इतना ही नहीं, घर के बाहर बंधी दो बकरियां भी चुरा कर फरार हो गए। पीड़िता स्वर्गीय बाबूलाल राम की पत्नी मनोरमा देवी ने शुक्रवार को अमनौर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि गर्मी के कारण वह रात में घर के दरवाजे पर सो रही थीं। इस दौरान करीब एक बजे सड़क से गुजर रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके घर के सामने आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दो लोगों ने घर पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। बात करते-करते एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.