स्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमला
लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी पीजीआई क्षेत्र के एल्डिको स्थित एबीसी बलिया हाउस इलाके में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते खौफनाक वारदात हुई। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और कील लगे डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान हाथ, पैर और उंगलियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फतेहपुर के लालौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी बिपिन सिंह, जो फिलहाल एल्डिको में रहकर काम करते हैं, बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर रिश्तेदारों के साथ बैठे थे, तभी हमलावरों ने धावा बोल दिया और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष फतेहपुर के एक ही इलाके के हैं और मौरंग सप्लाई कारोबार को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.