जामताड़ा, मार्च 13 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करौं-करमाटांड़ मुख्य सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और अपाची बाइक के बीच हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही। बाद में समाज के लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया। समझौते के अनुसार पहले पक्ष के राजू साह, जो कुल्टी (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं, तथा दूसरे पक्ष के अलकास अंसारी, जो अलगचुवा के रहने वाले हैं। वहीं आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इस घटना के बाद क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.