मेरठ, जून 24 -- मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक युवती को जबरन अपहरण किए जाने की घटना हुई। सूचना के बाद सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती मदद के लिए चिल्लाती रही, जबकि वाहन सवार उसे लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और कार की तलाश शुरू की गई। हालांकि पुलिस प्रारंभिक छानबीन के बाद पूरा मामला पारिवारिक विवाद का बता रही है। सरस्वती लोक निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साथी एकांश गोयल के साथ कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास उन्होंने देखा कि स्कॉर्पियो कार में एक युवती को जबरन बैठाया गया है। इसके बाद आरोपी वाहन से दिल्ली की ओर भागे। इस दौरान स्कॉर्पियो का एक दरवाजा ख...