स्कॉर्पियो पलटने से राजमिस्त्री की मौत
लातेहार, मई 28 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बठेठ बरछिया गांव में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक स्कॉर्पियो बैक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार राजमिस्त्री सुरेन लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन मालिक सह चालक जोहन लकड़ा बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन में सुरेन लकड़ा और जोहन लकड़ा सवार थे। इसी दौरान वाहन को बैक करने के क्रम में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में बैठे सुरेन लकड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई स्कॉर्पियो को सीधा किया गया। इसके बाद मामले की सूचना बारियातू थाना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.