बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बछवाड़ा। झमटिया ढाला के समीप एनएच-28 पर सोमवार की अहले सुबह तेज रफ्तार एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लखीसराय निवासी स्वर्गीय प्रभु साव के 58 वर्षीय पुत्र बागेश्वर साव व अशोक साव के 11 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...