बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- इस्लामपुर में वाहन पलटने से दो लोग हुए थे जख्मी इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो पलट गयी थी। हादसे में नौ लोग जख्मी हो गये थे। दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया था। इनमें से एक की मौत शुक्रवार की रात हो गयी। मृतका गया जिला के नीमचक-बथानी थाना क्षेत्र के रघुई गांव निवासी रंजीत कुमार की 40 वर्षीया पत्नी संजू देवी थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी में फतुहा से मुंडन कराकर लौट रहे परिवार के आठ लोग थे। हादसे में चालक समेत नौ लोग जख्मी हो गये थे। यह भी पढ़ें- बिन्द में स्कॉर्पियो के धक्के से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत संजू देवी और श्यामसुंदरी देवी को पावापुरी रेफर किया गया है। शुक्रवार की रात पावापुर से इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाने के द...