सीवान, अप्रैल 6 -- बड़हरिया, एसं.। थाना क्षेत्र के बड़हरिया जामो मुख्यमार्ग के खोड़ीपाकड़ गांव के समीप एक स्कॉर्पियो ने एक युवक को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो हो गए। घायल युवक थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी जगदेव राम का 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राम बताया जाता है। घायल ओमप्रकाश राम साइकिल से जामो की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान जामो की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही जामो थाना क्षेत्र के 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.