बुलंदशहर, मई 4 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में पहासू-शिकारपुर मार्ग पर गांव उटरावली के पास रविवार देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बंटी 25 वर्ष निवासी गांव क्रियावली थाना पहासू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पुलिस ने घायल पिता को आनन-फानन में उपचार के लिए शिकारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों का गुस्सा घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर पहासू-शिकारपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही भारी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.