मोतिहारी, फरवरी 20 -- चकिया (पू.चं), एसं। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर में बीती रात बेकाबू स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच हुई भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतलपुर निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र संतोष कुमार (40 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, संतोष गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से ई-रिक्शा चलाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शीतलपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष ने मौके पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने तत्काल स्कॉर्पियो को घेर लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंची। चकिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.