सीवान, मार्च 27 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। एनएच 331 पर थाना मुख्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र के पास बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक छपरा के मुकरेड़ा का प्रशांत कुशवाहा बताया जाता है। जबकि घायलों में गोपालगंज जिला के सिकटिया गांव के दयानंद शर्मा, मेघनाथ प्रसाद व छपरा के लगन राय बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात मलमलिया से छपरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक और छपरा से मलमलिया की तरफ आ रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इससे वहां ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचन...