स्कॉर्पियो चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिया चौराहा निवासी मुरारी शर्मा की स्कॉर्पियो (BR-01JG9440) चोरों ने चोरी कर ली है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि वाहन स्वामी की पुत्री रिजुता कुमारी शर्मा के नाम पर निबंधित यह सफेद रंग की स्कॉर्पियो क्लासिक चोरी हुई है। दर्ज मामले के अनुसार, चालक राणा अमन कुमार सिंह 6 मई को मुरारी शर्मा के एक शिक्षक मित्र को लेकर हजारीबाग गया था। 7 मई की रात करीब 11 बजे वापस लौटने के बाद चालक ने गाड़ी को विन्दवाड़ा स्थित दिवाकर सिंह के घर के सामने लॉक कर खड़ा किया था। जब वह करीब 1:30 बजे वापस आया, तो वाहन वहां से गायब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड संख्या 141/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.