नई दिल्ली, मई 15 -- महिंद्रा अपने पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कॉर्पियो SUV पर मई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों पर डिस्काउंट लेकर आई है। यदि आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 50,000 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट क्लासिक मॉडल पर रही है। क्लासिक पर 20,000 रुपए का कैश और 30,000 रुपए का एक्सेसरीज डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, स्कॉर्पियो एन के Z4 पर 30,000 रुपए और Z8 वैरिएंट पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमतें 13 लाख से 17 लाख रुपए तक हैं। जबकि, स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम कीमतें 13.49 लाख से 24.95 लाख रुपए तक हैं।महिंद्रा स्कॉर्पियो N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस महिंद्रा स्कॉर्पियो ...