साहिबगंज, मार्च 30 -- पतना। ईमली चौक-दुर्गापुर पथ पर लखीपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला को धक्का मार दी। घटना में महिला लखीपुर की देकची देवी(45) घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला खेत से घर लौट रही थी। इसी क्रम में लखीपुर के पास स्कार्पियो ने धक्का मार दी। आस पास लोगों के मदद से उसे नजदीकी चिकित्सा के पास ले गया। गंभीर हालत देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.