औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- काम पर जा रहे वेटर हादसे का शिकार, एक की हालत गंभीर, नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ गांव के पास हुआ हादसा फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- ओबरा में दुर्घटना के बाद लगी लोगों की भीड़ औरंगाबाद/ओबरा, हिन्दुस्तान टीम। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में कथरुआ गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चकमा देने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी दीनानाथ दास के पुत्र अविनाश कुमार, हरी राम के पुत्र बसंत कुमार, अखिलेश राम के पुत्र अजीत कुमार, धनकुंवर राम के पुत्र अजीत कुमार, देव कुमार राम के पुत्र शिवपूजन कुमार, मनदीप राम के पुत्र छोटू कुमार, मनोज राम के पुत्र रंजन कुमार व संतोष कुमार शा...