स्कॉर्पियो की ठोकर से युवक की मौत
दरभंगा, मई 13 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी निवासी फुलेंद्र महतो के 30 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी रंजन देवी सहित दो पुत्री व एक पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि गौरव बहेड़ी बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। सोमवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर बाइक से लाइन होटल पर खाना खाने जा रहा था क्योंकि संबंधियों के यहां शादी समारोह में परिवार के सभी लोग दूसरे गांव गए हुए थे। इसी दौरान बहेड़ा की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बहेड़ी बाजार में उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.