मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- साहेबगंज। बाजार स्थित अशोक चौक के समीप शुक्रवार देर शाम स्कॉर्पियो की ठोकर से 63 वर्षीय भाग्यनारायण सिंह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वह प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अनुसेवी प्रमिला देवी के पति हैं। ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...