मोतिहारी, फरवरी 21 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के समीप अरेराज-पटना स्टेट हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बुजुर्ग वीरेंद्र सहनी (62) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोगों ने बताया कि मननपुर निवासी वीरेंद्र सहनी शनिवार को अपने सिर पर खरही का बोझा लेकर सड़क किनारे से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान संग्रामपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अरेराज-पटना स्टेट हाईवे को जाम करने का प्रयास किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.