दरभंगा, दिसम्बर 15 -- जाले। जाले-अतरबेल एसएच 97 पर पकटोला मध्य विद्यालय से दक्षिण रविवार की दोपहर स्कॉर्पयो ने सड़क पार कर रहे स्थानीय संजीत शर्मा के छह वर्षीय पुत्र रेयांश को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि वह बहुत दूर जाकर गिरा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक घटनास्थल से वाहन सहित भागने में सफल रहा। संजीत शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा लड़का घर के सामने स्थित मैदान में जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि अतरबेल से जाले की ओर से तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो वाहन ने उसे जबर्दस्त ठोकर मार दी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इस हादसे से बढ़ई का कार्य करने वाले संजीत शर्मा व उसकी पत्नी रूपा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। थानाध्यक्ष संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.