आरा, मई 18 -- -आरा नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में सपना सिनेमा मोड़ की सुबह हादसा -हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर की सड़क जाम -जाम के कारण आरा-पटना बाइपास रोड पर तीन घंटे तक बाधित रहा आवागमन -हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के आरा-पटना बाइपास रोड स्थित सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह तेज स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इनमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल घटना के बाद की स्थिति जख्मी दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद देर तक अफरा-तफ...