नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-45 स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-50 निवासी अनुज राघव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई अंकित राघव 21 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे स्कूटी से सेक्टर-104 स्थित जिम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-45 में एनआरआई रेजिडेंसी के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक बिना रुके मौके से भाग गया और घायल को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.