मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के गांव का काकड़ा में बुधवार की दोपहर के समय एक स्कूटी पर सवार भाई -बहन शाहपुर की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे , इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी । टक्कर लगने से स्कूटी सवार बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उठाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुढाना क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी आकांक्षा पुत्री मदन सिंह बुधवार की सुबह दिल्ली से अपने गांव लौटी थी । बताया जाता है कि आकांक्षा की दिल्ली में नौकरी लग गई थी जिसको लेकर वह स्कूटी पर सवार होकर अपने भाई अश्वनी वह उसके साथी अंशुल के साथ मुजफ्फरनगर नौकरी संबंधी कागजात ले...