बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस स्कॉर्पियो ओर चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। दरोगा पर मृतक के चाचा को पीटने का आरोप है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। दो घंटे तक हंगामा हुआ। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बता दे कि अलीगढ़ के थाना दादो के गांव खीरी मस्तीपुर निवासी राजवीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सोमवीर औरंगाबाद_जहांगीराबाद मार्ग स्थित लक्ष्मी ईंट उद्योग पर ईंट की पथराई का कार्य करता था।रविवार की शाम सोमवीर पड़ोस के ही दूसरे ईंट उद्योग पर पैदल जा रहा था।इस दौरान औरंगाबाद की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने सोमवीर को जोरदार टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.