नोएडा, मार्च 3 -- दनकौर। गौर यमुना सिटी के समीप मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भाई-बहन घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। रबूपुरा निवासी नदीम कार में सवार होकर अपनी बहन हिना के साथ ग्रेटर नोएडा से लौट रहे थे। उनकी कार गौर यमुना सिटी के नजदीक पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो टक्कर मारने के बाद रोड के किनारे बने नाले को पार कर सर्विस रोड पर पहुंच गई। घटना में नदीम की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। इस कारण उसमें सवार भाई-बहन को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.