धनबाद, अप्रैल 27 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूतगाड़िया पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बीसीसीएल कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जीतपुर निवासी बीसीसीएल कर्मी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल के पुत्र ने बताया कि अशोक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी लापरवाही से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके दोनों हाथ और पैर टूट गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए वहीं के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.