गोपालगंज, अप्रैल 27 -- थावे। नगर थाना क्षेत्र के शुकुलवा गांव के पास सोमवार को स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक से टेंट का काम करने के लिए नवादा परसौनी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृत युवक की पहचान बसडिला बाजार निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं इसी बाजार के 21 वर्षीय बीरू कुमार और 40 वर्षीय अनूप मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई। जबकि बीरू कुमार और अनूप मांझी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.